✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू बुश का 94 साल की उम्र में हुआ निधन, देखें उनसे जुड़ी खास तस्वीरें

एबीपी न्यूज़   |  01 Dec 2018 05:05 PM (IST)
1

अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू बुश का 94 साल की आयु में ह्यूस्टन में निधन हो गया. परिवार के प्रवक्ता जिम मैकग्रैथ ने इसकी जानकारी दी. वह देश के 43वें राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के पिता भी थे. बुश के बेटे और पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू.बुश ने बयान में कहा, जेब, नील, मार्विन, डोरो और मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है कि 94 शानदार साल जीने के बाद हमारे प्यारे पिता नहीं रहे. तस्वीर: एपी

2

परिवार के बयान से पहले शुक्रवार रात को पूर्व राष्ट्रपति के निधन की खबर की पुष्टि उनके प्रवक्ता जिम मैकग्रैथ ने ट्वीट कर दी थी. उनका निधन पत्नी बारबरा बुश (73) के निधन से लगभग आठ महीने बाद हुआ है. उनकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. तस्वीर: एपी

3

अप्रैल में उनकी पत्नी के निधन के एक दिन बाद उनके खून में फैले संक्रमण का इलाज किया गया था. तस्वीर: एपी

4

वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश का जन्म 12 जून 1924 को मैसाचुसेट्स के मिल्टन में हुआ था. वह कनेक्टिकट के ग्रीनविच में पले-बढ़े हैं. तस्वीर: एपी

5

जॉर्ज एच.डब्ल्यू बुश 1944 में दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान फाइटर पायलट रहे. वह संयुक्त राष्ट्र में राजदूत, सीआईए के निदेशक और 1981 से 1989 के बीच राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति रह चुके हैं. वह 1989 से 1993 के बीच देश के राष्ट्रपति रहे. तस्वीर: एपी

6

व्हाइट हाउस में उनके कार्यकाल के दौरान शीत युद्ध, खाड़ी युद्ध समाप्त हुआ और सोवियत संघ का पतन हुआ. तस्वीर: एपी

7

उनके पिता ओहायो के निवासी थे और बिजनेस एग्ज्यिूक्येटिव थे जो बाद में वॉल स्ट्रीट बैंकर बने. वह कनेक्टिकट से सीनेटर भी थे. उनकी मां मेन की निवासी थी और एक इन्वेस्टमेंट बैंकर की बेटी थीं. तस्वीर: एपी

8

वह बीते कुछ महीनों से अस्पताल में बार-बार भर्ती भी हो रहे थे. तस्वीर: एपी

9

बुश पार्किं सन रोग से पीड़ित थे, जिस वजह से वह बीते कुछ सालों में व्हीलचेयर या मोटोराइज्ड स्कूटर का इस्तेमाल करते थे. तस्वीर: एपी

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू बुश का 94 साल की उम्र में हुआ निधन, देखें उनसे जुड़ी खास तस्वीरें
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.